Friday, May 22, 2026
HomeIndiaManmohan Singh Death: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 7 दिन का...

Manmohan Singh Death: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात को निधन हो गया.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कही ये बात

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को गुरुवार को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. पत्र में कहा गया, ”भारत सरकार बहुत दुख के साथ यह घोषणा करती है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया.”

7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

गृह मंत्रालय ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि के दौरान, भारत में उन सभी स्थानों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा और राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे. गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में स्थित सभी भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular