Saturday, June 29, 2024
HomeCrime NewsManipur violence :  मणिपुर में फिर हिंसा, 3 लोगों की हत्या

Manipur violence :  मणिपुर में फिर हिंसा, 3 लोगों की हत्या

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कथित तौर पर प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के सदस्यों ने कुकी-जो समुदाय के 3 जनजातीय लोगों की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां जनजातीय लोगों का प्रभुत्व है।

मणिपुर में 3 मई से बहुसंख्यक मेइती और जनजातीय कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा अभी हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। हम केवल इतना जानते हैं कि घटना सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर हुई जब अज्ञात लोगों ने इरेंग और करम वैफेई के बीच एक इलाके में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इससे पहले 8 सितंबर को मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में भड़की हिंसा में 3 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments