Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsNaxal Arrested: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 13...

Naxal Arrested: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 13 नक्सली गिरफ्तार, प्रचार सामग्री बरामद

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 स्थानों से 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 7 को रविवार को गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जबकि 6 अन्य को सोमवार को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 202वीं बटालियन की संयुक्त टीमें दोनों अभियानों में शामिल थीं. गिरफ्तार किये गए सभी नक्सली पुरुष हैं और उनकी आयु 20 से 55 वर्ष के बीच है.

डेटोनेटर समेत कई सामान बारामद

तर्रेम से गिरफ्तार नक्सलियों के पास से डेटोनेटर, बिजली के तार, लोहे की कीलें, धनुष, तीर और बैटरियां बरामद की गईं, जबकि अन्य नक्सलियों के पास से माओवादी पर्चे और प्रचार सामग्री जब्त की गई. इन गिरफ्तारियों के साथ बीजापुर सहित 7 जिलों वाले बस्तर संभाग में इस वर्ष अब तक 600 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का एनकाउंटर

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर स्थित पुरंगेल के लोहा गांव में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम नौ नक्सली मारे गये हैं। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और बंदूकें भी बरामद की गई हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image