Friday, November 13, 2026
HomeMP- CGAccident News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा,निजी बस...

Accident News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा,निजी बस पुल से नीचे गिरी,2 की मौत, 40 घायल,जानें हादसे से जुड़ा अपडेट

राजगढ़ (मप्र),मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक निजी बस के पुल से गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए.पुलिस ने यह जानकारी दी.एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1.30 बजे पचोर शहर के पास हुई जब 55 यात्रियों को लेकर बस पुल पार कर रही थी.

2 यात्रियों की मौके पर मौत 40 घायल

पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने कहा कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह नीचे गिर गई.उन्होंने बताया कि 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 घायल हो गए.

19 गंभीर घायल इंदौर रेफर

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 19 को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का शाजापुर, ब्यावरा और पचोर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान हरजत सिंह (28) के रूप में हुई है जबकि दूसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.बस इंदौर से शिवपुरी जिले के पिछोर शहर जा रही थी.

चालक,कंडक्टर फरार

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image