Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsमहाराष्ट्र के कसारा घाट में बड़ा हादसा, दूध का टैंकर खाई में...

महाराष्ट्र के कसारा घाट में बड़ा हादसा, दूध का टैंकर खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

ठाणे, कसारा घाट खंड में दूध के एक टैंकर के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई. ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे तेज गति से आ रहा टैंकर लोहे के एक ‘बैरियर’ से टकराकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा. जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए. उन्होंने बताया कि टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था.

शाहपुर उपखंड पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मिलिंद शिंदे ने बताया,”टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.”पुलिस अधिकारी के मुताबिक पांचों मृतक और 4 घायल मुंबई जाने के लिए टैंकर पर सवार हुए थे. उन्होंने बताया कि 5 वर्षीय बच्चे समेत सभी घायलों को उपचार के लिए गोटी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image