Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex में 287...

Stock Market Update: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex में 287 अंकों का उछाल, Nifty 24,638 के स्तर पर, इन शेयर में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.56 अंक चढ़कर 80,724.40 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 97.65 अंक की बढ़त के साथ 24,638.80 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से NTPC,टाइटन, टाटा स्टील, ITC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की-225 नुकसान में रहे.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 766.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image