Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaRatan Tata Death News: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक...

Ratan Tata Death News: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, आज मुंबई के वर्ली में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा.बयान में कहा गया है कि गुरुवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था निधन

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है. उनका बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थे.देर रात करीब 2 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से बाहर लाया गया और एंबुलेंस से दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पहुंचाया गया. टाटा के निधन की खबर के बाद अस्पताल पहुंचने वालों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी शामिल थे.

NCPA में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

टाटा का पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे से दिन में 3.30 बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि श्रद्धांजलि स्थल पर वाहनों की पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है इसलिए लोगों को अपने वाहन किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आना होगा.उन्होंने NCPA आने वाले लोगों से अपने वाहनों के लिए पार्किंग की खुद व्यवस्था करने और सहयोग करने की अपील की.

कई गणमान्य विशिष्ट लोगों (वीआईपी) के आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की.टाटा का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image