Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsPrayagraj Mahakumbh 2025: संगम में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं...

Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हर रोज बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक बयान के अनुसार, 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का यह आंकड़ा गुरुवार दोपहर 12 बजे पार हो गया.

महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान

सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं. स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है. उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे. महाकुम्भ की शुरुआत में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सरकार के सटीक अनुमान की ओर संकेत दे रहा है.

23 जनवरी 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

बयान में कहा गया, ”अकेले गुरुवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई जिसमें 10 लाख कल्पवासी और विदेश से आए श्रद्धालु तथा साधु-संत शामिल हैं. इसमें कहा गया कि 23 जनवरी तक संगम में स्नान करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. सबसे अधिक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के दौरान डुबकी लगाई, जबकि पौष पूर्णिमा के दौरान 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image