Friday, November 6, 2026
HomeBiharBihar के बक्सर में टला बड़ा रेल हादसा, मगध एक्सप्रेस की कपलिंग...

Bihar के बक्सर में टला बड़ा रेल हादसा, मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, ट्रेन 2 हिस्सों में बंटी

पटना, बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा टल गया .जहां त्रिवेणीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई,जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई.

तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई घटना

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने पीटीआई को बताया, ‘यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई.उन्होंने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा ‘एस-7’ और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा ‘एस-6’ के बीच का ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई.

घटना में नहीं हुआ कोई घायल

CPRO ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है, इसे 1 घंटे में बहाल कर दिया जाएगा.सीपीआरओ ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image