Friday, July 17, 2026
HomeLatest Newsक्या लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा ? कोच...

क्या लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा ? कोच ने बताई पूरी सच्चाई

Rohit Sharma Retirement: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। दावा है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें 2027 विश्व कप की योजनाओं से बाहर कर युवा खिलाड़ियों, खासकर यशस्वी जायसवाल, को मौका देने का फैसला किया है।

Rohit Sharma Retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी एकदिवसीय मैच हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय चयन समिति ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह 2027 वनडे विश्वकप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

यशस्वी जायसवाल को मौका देने की योजना

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को खासकर यशस्वी जायसवाल को मौका देने का निर्णय लिया है. सेलेक्टर्स उन्हें लंबे समय तक वनडे टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं. जायसवाल ने हाल की तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं और विश्व कप से पहले बचे लगभग 20 वनडे मैचों में उन्हें लगातार मौका देने की योजना है. सूत्र के अनुसार, यदि रोहित शर्मा टीम में बने रहते हैं तो जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को जरूरी मैच अनुभव नहीं मिल पाएगा.

रोहित के भविष्य पर फैसला उनका अपना

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कहेंगे. लेकिन यह स्पष्ट है कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला से चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं. रोहित के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला उन्हें स्वयं करना होगा.

रोहित को लेकर अटकलों पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच ?

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि रोहित शर्मा के ऊपर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी दबाव में नहीं खेलते हैं. लॉर्ड्स एकदिवसीय मैच में उनका बिलकुल अलग अंदाज भी देखने को मिल सकता है.

हालिया प्रदर्शन पर उठे सवाल

रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले 8 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 241 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.1 और स्ट्राइक रेट 88.6 रहा, जबकि उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला.

विराट को लेकर अलग सोच

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मानना है कि विराट कोहली अपनी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर अब भी टीम में स्वतः चयन के दावेदार हैं, जबकि रोहित शर्मा के मामले में ऐसी स्थिति नहीं है. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल यह जानकारी चयन समिति से जुड़े सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्ट पर आधारित है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image