Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsParliament Session 2024: ओम बिरला फिर बन सकते लोकसभा स्पीकर,पीएम मोदी से...

Parliament Session 2024: ओम बिरला फिर बन सकते लोकसभा स्पीकर,पीएम मोदी से मिलने पहुंचे, विपक्ष ने समर्थन के बदले रखी ये शर्त

नई दिल्ली,18वीं लोकसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) NDA के उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन रही है. इस प्रतिष्ठित पद के लिए नामांकन आरंभ होने से पहले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है.हालांकि, विपक्ष ने मांग की है कि उपाध्यक्ष चुनने में उनकी राय का ध्यान रखा जाए.

समर्थन के लिए विपक्ष ने रखी ये शर्त

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और इस मुद्दे पर विपक्ष का समर्थन मांगा.सूत्रों ने बताया कि सिंह ने हालांकि उपाध्यक्ष पद की विपक्ष की मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया.पिछले कार्यकाल में लोकसभा में कोई भी उपाध्यक्ष नहीं था.लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग उम्मीदवार की ओर से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा.

खरगे के अलावा सिंह ने आम सहमति बनाने के प्रयासों के तहत द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन समेत अन्य विपक्षी नेताओं से भी बात की.लोकसभा में राजग को स्पष्ट बहुमत है.

ओम बिरला फिर बन सकते लोकसभा स्पीकर

सूत्रों का कहना है कि 17वीं लोकसभा में स्पीकर की भूमिका निभाने वाले ओम बिरला को एक बार फिर से यह जिम्मेदारी दी जा सकती है.हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image