Saturday, May 9, 2026
HomeBiharबिहार में शिक्षक भर्ती की मांग पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी ने कहा-...

बिहार में शिक्षक भर्ती की मांग पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं, डंडे दे रही

राहुल गांधी ने पटना में टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय लाठियां दे रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के युवा सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Rahul Gandhi BJP Attack : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर शनिवार को बीजेपी पर बड़ा हमला और कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, लेकिन भाजपा युवाओं को इसका जवाब लाठी से देती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि युवा भाजपा के झूठ से तंग आ चुके हैं और वे अब चुप नहीं बैठेंगे।

शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा : राहुल गांधी

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शनकारी इस परीक्षा के लिए रिक्तियों का विज्ञापन तत्काल जारी करने मांग कर रहे थे। गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा, फिर से (ऐसा किया गया)।) उन्होंने दावा किया कि बेरोज़गार युवाओं को भाजपा का जवाब लाठी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है। लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर भाजपा की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। उन्होंने कहा कि जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं, उन पर लाठियां भांजी जाती हैं। गांधी ने कहा, भारत का युवा भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है – वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।

छात्र नेता को रस्सी से बांधकर जेल भेजा गया

टीआरई-4 वैकेंसी की मांग को लेकर कल कैंडिडेट्स ने पटना में प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग घायल हैं। आज पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को रस्सी से बांधकर पुलिस जेल ले गई है। गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 5000 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है।

इससे पहले पुलिस छात्र नेता को गर्दनीबाग हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल कराया गया। उन्होंने कहा, हम लोगों ने सिर्फ नौकरी मांगी थी। ये हमें जेल भेज रहे हैं। गांधी मैदान थाने में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभ्यर्थियों पर ट्रैफिक बाधित करने, विधि-व्यवस्था भंग करने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular