Tuesday, April 28, 2026
HomeLatest NewsKuno National Park : कूनो से आई खुशखबरी, मादा चीता 'गामिनी' ने...

Kuno National Park : कूनो से आई खुशखबरी, मादा चीता ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, देश में चीतों की कुल संख्या 38 हुई

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिससे भारत में चीतों की संख्या 38 हो गई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट चीता के तहत 2022-23 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के पुनर्वास प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं।

Kuno National Park : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है, जिससे भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। यादव ने बताया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका से भारत लायी गई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। गामिनी दूसरी बार मां बनी है।

इस शावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है जब चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाये जाने के तीन साल पूरे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, यह कुनो और भारत के लिए गर्व का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि गामिनी और उसके तीनों नन्हें शावक और देश में चीतों को फिर से बसाने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। यादव ने कहा कि प्रत्येक चीते का जन्म ‘प्रोजेक्ट चीता’ को और मजबूत करता है और क्षेत्रीय कर्मचारियों और पशु चिकित्सकीय दलों का जुनून, धैर्य और समर्पण दर्शाता है।

वर्ष 2022-23 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते भारत लाए गए थे और इसी के साथ दुनिया में पहली बार किसी बड़े मांसाहारी जीव का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह पहल वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular