Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKerala Medical Negligence Case : महिला के पेट में कैंची मिलने के...

Kerala Medical Negligence Case : महिला के पेट में कैंची मिलने के बाद सेवानिवृत्त चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

केरल के अलपुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में ऑपरेशन कराने वाली उषा जोसेफ के पेट में सर्जरी की कैंची मिलने के मामले में रिटायर्ड डॉक्टर डॉ. ललिताम्बिका के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पहले ऑपरेशन करने वाली डॉ. शाहिदा को सस्पेंड किया जा चुका है।

Kerala Medical Negligence Case : अलाप्पुझा। केरल के अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में ऑपरेशन कराने वाली एक महिला के पेट में सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली कैंची मिलने के बाद एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुन्नाप्रा निवासी उषा जोसेफ (51) की बच्चेदानी में गांठ थी।

जोसेफ ने मई 2021 में जब इसका इलाज कराया उस वक्त डॉ. ललिताम्बिका मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग की तत्कालीन विभागाध्यक्ष थीं। इस संबंध में जोसेफ के एक रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अम्बलप्पुझा पुलिस ने शुक्रवार रात सेवानिवृत्त चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने पहले ही जोसेफ का ऑपरेशन करने वाली डॉ. शाहिदा को निलंबित कर दिया था लेकिन प्राप्त शिकायत के आधार पर डॉ. ललिताम्बिका के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है तथा जांच के बाद इसमें और भी आरोपियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। जोसेफ वर्तमान में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनके पेट से कैंची निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया। इस बीच, घटना को लेकर पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। तिरुवनंतपुरम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। हालांकि, उस वक्त मंत्री वहां मौजूद नहीं थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास पर पहुंचे तो वहां सुरक्षा में केवल तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे जो उन्हें रोकने में असमर्थ रहे। बाद में, प्रदर्शनकारियों ने आवास के सामने धरना दिया। उन्होंने हाथों में काला झंडा लेकर जॉर्ज के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनके इस्तीफे की मांग की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular