Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndia Brazil Relations : भारत, ब्राजील ने अगले पांच वर्ष में 20...

India Brazil Relations : भारत, ब्राजील ने अगले पांच वर्ष में 20 अरब डॉलर से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच अहम खनिज, सुरक्षा और व्यापार सहयोग पर व्यापक वार्ता हुई। दोनों देशों ने अगले पांच दशकों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य तय किया। मोदी ने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

India Brazil Relations : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के साथ महत्वपूर्ण खनिजों और सुरक्षा के क्षेत्रों पर केंद्रित व्यापक वार्ता की, जिसके भारत और ब्राजील ने अगले पांच वर्षों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत तथा ब्राजील के बीच संबंधों को लंबे समय से लाभ मिलता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राजील लातिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। प्रधानमंत्री ने वार्ता के बाद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा, ‘‘हम अगले पांच वर्षों में भारत-ब्राजील व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज मजबूत होती है।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी मानवता के दुश्मन हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular