Saturday, August 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentकरीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें गलत: टीम ने किया साफ- तीसरी...

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें गलत: टीम ने किया साफ- तीसरी बार मां बनने की अफवाहों पर सबा अली खान ने भी दी सफाई

करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। एक वायरल वीडियो के बाद करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हुई थीं। अब टीम ने साफ किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। करीना की ननद सबा अली खान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और लोगों से सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की।

मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को उनकी टीम ने खारिज कर दिया है। द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में करीना की टीम ने स्पष्ट किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं।शुक्रवार को मुंबई में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह अपनी कार की ओर जाती नजर आईं। उनके साथ मौजूद टीम के एक सदस्य ने कुछ समय के लिए उनके सामने छाता कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर करीना के तीसरी बार मां बनने की संभावना को लेकर सवाल किए। हालांकि, इन चर्चाओं की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।बाद में करीना की टीम ने साफ कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं।

करीना की ननद सबा अली खान पटौदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने करीना की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से बिना पुष्टि के निजी मामलों को लेकर अनुमान नहीं लगाने की अपील की।सबा ने कहा कि लोगों को हर बात पर तुरंत निष्कर्ष निकालने के बजाय दूसरों की निजता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ बातें निजी रहने देना बेहतर है और बेवजह किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है।करीना कपूर और सैफ अली खान पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर यानी जेह का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ।सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। उस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

करीना ने एक पुराने इंटरव्यू में परिवार और बच्चों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि सैफ अपने बच्चों को समय देने को लेकर काफी सजग रहते हैं। करीना ने यह भी कहा था कि दोनों अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।करीना कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। अब वह निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में दिखाई देंगी। फिल्म में करीना के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने की जानकारी सामने आई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image