Friday, November 13, 2026
HomeBiharKanwar Yatra Accident : बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा,हाईटेंशन लाइन की...

Kanwar Yatra Accident : बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे,9 कांवड़ियों की मौत,3 झुलसे

हाजीपुर (बिहार), बिहार के वैशाली जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम 9 कांवड़ियों की मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए.एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियान रात को सुल्तानपुर गांव के इंडस्ट्रीयल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई.

हाजीपुर-सदर के उपमंडलीय अधिकारी रामबाबू बैठा ने पत्रकारों को बताया,”यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियान रात को उस समय हुई, जब कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जा रहे थे.”

घायलों की हालत स्थिर

उपमंडलीय अधिकारी ने कहा कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image