Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsझुंझुनूं में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, जागरण से...

झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, जागरण से लौटते समय हादसा, एक साथ जली चिता

Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं में मंड्रेला रोड पर कार पलटने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसा जागरण से लौटते समय आवारा पशु के सामने आने से हुआ, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

Jhunjhunu Road Accident: राजस्थान के झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां मंड्रेला रोड कार पलटने से 3 दोस्तों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में घायल जितेंद्र को एंबुलेंस की मदद से बीडीके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया. जहां सवाई मानसिंह अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है.

जागरण कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब चारों युवक एक जागरण कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक एक आवारा पशु कार के सामने आ गया, जिससे ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि सुनील, गौरव और विजय की मौके पर ही मौत हो गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक का शव खेत के दूसरे छोर पर जा गिरा, जिसे ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

एक युवक गंभीर, जयपुर रेफर

हादसे में घायल जितेंद्र को पहले बीडीके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों हादसे को लेकर दी ये जानकारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज धमाके की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो कार खेत में पड़ी मिली. उस समय दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक गंभीर हालत में तड़प रहा था. जबकि एक युवक का शव खेत के दूसरे छोर पर जाकर गिरा. घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को खेत से बाहर निकलवाया और धनूरी थाने पहुंचाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: दिव्या मदेरणा और दलाई लामा की मुलाकात, ‘Odu’ आशीर्वाद ने खींचा सबका ध्यान, जानें इसका महत्व ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular