Sunday, April 26, 2026
HomeLatest Newsसांगानेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात, पीएम मोदी...

सांगानेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात, पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, वन्यजीव संरक्षण और डिजिटल जनगणना जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कच्छ के रण में फ्लेमिंगो, गोडावण संरक्षण और देशभर की सकारात्मक पहलों का जिक्र किया। साथ ही बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

PM Narendra Modi speech : जयपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। वहीं, भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में इस कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को जनहित में प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, रेगिस्तानी इलाकों में गोडावण संरक्षण, बीटिंग रिट्रीट के म्यूजिक की वेव्स ओटीटी पर उपलब्धता, कच्छ के रण में फ्लेमिंगो बर्ड, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में गज मित्र, छत्तीसगढ़ में काले हिरण, बैम्बू सेक्टर में नॉर्थ-ईस्ट की सफलता, नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया के अभिलेख पटल, यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में देश की बेटियों के बेहतरीन प्रदर्शन, डिजिटल जनगणना अभियान, देश के विभिन्न राज्यों में बन रही चीज़, गुरुदेव टैगोर की जन्म जयंती का उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे सकारात्मक बदलावों और देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं। इससे आमजन भी विकसित भारत की यात्रा में सहभागिता के लिए प्रेरित होते हैं। इस दौरान सांसद मदन राठौड़ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular