Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsदिव्या मदेरणा और दलाई लामा की मुलाकात, ‘Odu’ आशीर्वाद ने खींचा सबका...

दिव्या मदेरणा और दलाई लामा की मुलाकात, ‘Odu’ आशीर्वाद ने खींचा सबका ध्यान, जानें इसका महत्व ?

Rajasthan News: दिव्या मदेरणा और दलाई लामा की मुलाकात चर्चा में है, जहां उन्हें ‘Odu’ आशीर्वाद मिला। तिब्बती बौद्ध परंपरा में मस्तक से मस्तक स्पर्श को ‘Odu’ कहा जाता है, जो ज्ञान, करुणा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। दिव्या ने इसे जीवन का सबसे दुर्लभ क्षण बताया।

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में अपनी बेबाक शैली के लिए पहचानी जाने वाली कांग्रेस नेता दिव्या एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनकी तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है और जो तेजी से वायरल हो रही है.

जीवन का बताया सबसे दुर्लभ क्षण

दिव्या मदेरणा ने इस मुलाकात को अपने जीवन का “सबसे दुर्लभ क्षण” बताया है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि परम पूज्य दलाई लामा से मस्तक से मस्तक स्पर्श के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण और आध्यात्मिक अनुभव रहा.

बताया ‘Odu’ आशीर्वाद का महत्व

कांग्रेस नेता ने मस्तक से मस्तक स्पर्श (Odu) का महत्व बताते हुए लिखा- तिब्बती बौद्ध परंपरा में मस्तक को ज्ञान, चेतना और उच्च आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. ऐसे में मस्तक से मस्तक स्पर्श केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि करुणा, शांति और आत्मिक ऊर्जा का गहरा प्रतीक है. इस विशेष आशीर्वाद को तिब्बती संस्कृति में “Odu” कहा जाता है, जिसे सबसे पवित्र और गहन आशीर्वादों में गिना जाता है. दिव्या मदेरणा ने कहा कि विश्व शांति, करुणा और मानवता के प्रतीक दलाई लामा से मिला यह आशीर्वाद उन्हें हमेशा यह याद दिलाएगा कि सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा धर्म सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता है.

सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे रिएक्शन

दिव्या मदेरणा की दलाई लामा के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. दिव्या मदेरणा के समर्थक इस मुलाकात को उनकी सादगी, संस्कार और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि यह तस्वीर उनके व्यक्तित्व के उस पहलू को दर्शाती है, जो सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों से जुड़ा है. इस मुलाकात की सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में हो रही है, जहां मदेरणा परिवार का लंबे समय से गहरा राजनीतिक प्रभाव रहा है.

ये भी पढ़ें: 33 साल बाद लौट रहा है ‘बल्लू’! Khalnayak Returns का टीजर देख फैंस हुए क्रेजी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular