Japan PM Sanae Takaichi India Visit: भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से भारत आई जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. जापानी प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. सैन्य बैंड और मार्चिंग दस्तों ने मेहमान प्रधानमंत्री के सम्मान में आकर्षक प्रदर्शन किया. औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री तकाइची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की.
#WATCH | Delhi: Japanese Prime Minister Sanae Takaichi and Prime Minister Narendra Modi introduce each other to their respective country's ministers and delegation at the Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) July 2, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/FX6oj11Us5
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगी शामिल
यह सनाए तकाइची की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 1 से 3 जुलाई तक भारत दौरे पर हैं. इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Japanese Prime Minister Sanae Takaichi receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan.
— ANI (@ANI) July 2, 2026
Prime Minister Narendra Modi also present.
(Source: DD News) pic.twitter.com/VsirfTn2CV
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता
गुरुवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनाए तकाइची के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, आपूर्ति श्रृंखला, हरित ऊर्जा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.

‘दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी और मजबूत होगी’
बुधवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भारत आगमन की तस्वीरें साझा की थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा-उनकी पहली भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देश मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, ईरान ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया



