Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsTerrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उरी में घुसपैठ की...

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना और Jammu and Kashmir Police के संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ में उसके पास से एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मारा गिराया है.

सेना की तरफ से दी गई ये जानकारी

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

एके राइफल समेत भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद

सेना की तरफ से आगे कहा गया कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है. इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें: आदेश-निर्देश पूरी तरह लागू हों तो मिले जनता को राहत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular