Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsJ&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,...

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, भेजे गए अतिरिक्त जवान

मेंढर/जम्मू , जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर फंसा हुआ है. बता दें कि सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी और तलाशी अभियान चलाया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने की गोलीबारी

सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास स्थित पठानतीर इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया था.उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है.

बारामुला में 3 आतंकी ढेर

इससे पहले बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है.12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया.पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पट्टन के चक तापर क्रीरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. सेना का दल जैसे ही आगे बढ़ा तो घिरते देख एक स्कूल इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने इलाके की घेराबंदी की और माकूल जवाब दिया. अफसरों ने विधानसभा चुनाव के पहले 3 आतंकियों को ढेर करने को बड़ी कामयाबी बताया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular