Monday, November 16, 2026
HomeLatest NewsAccident News: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने वैन को मारी...

Accident News: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, खाटूश्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

कोटा, राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के 9 तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब 5 बजे यह दुर्घटना हुई.

मृतकों की हुई पहचान

उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है. इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी.पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने पीटीआई को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image