Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के अखनूर में आतंकवादियों ने सेना के वाहन...

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के अखनूर में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जम्मू, अखनूर के बट्टल इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर से सेना के वाहन पर हमला किया है. हालांकि सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. बता दें कि सोमवार को सुबह कश्मीर के अखनूर में जोगवान इलाके में संदिग्ध आतंकियों के ग्रुप ने भारतीय सेना के वाहनों पर गोलीबारी की. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के समीप अखनूर सेक्टर में 3 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह एक तलाश अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में आसन मंदिर के समीप ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी. सीमा पर स्थित गांव से जब सेना की एक एम्बुलेंस गुजरी तो वहां गोलियों की आवाज सुनी गई.

आतंकी घुसपैठ की आशंका

उन्होंने बताया कि सैन्य कर्मियों के साथ पुलिस ने गांव एवं आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया. ऐसी आशंका है कि ये आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर आए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image