Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में युवक पर फायरिंग, थार सवार बदमाशों ने दुकान में की...

जयपुर में युवक पर फायरिंग, थार सवार बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात

जयपुर। राजधानी जयपुर में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। नारायण विहार इलाके में थार जीप सवार बदमाशों ने एक दुकान के बाहर खड़ी दो पिकअप और बाइक में तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकान पर काम करने वाले युवक को बाहर बुलाकर उस पर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मामला नारायण विहार थाना क्षेत्र में हरिओम धर्मकांटा के पास स्थित निरंकार बजरी सप्लायर दुकान का है। यहां महेन्द्र (34) और सचिन नाम का युवक काम करते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि साल 2021 में सचिन को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से सचिन और महेन्द्र के बीच रंजिश चल रही थी।

पहले दुकान के बाहर खड़े वाहनों में की तोड़फोड़

पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात करीब 12 बजे सचिन दुकान पर पहुंचा। उसने बाहर खड़ी दो पिकअप और एक बाइक में तोड़फोड़ की और वहां से फरार हो गया।

थार में साथियों के साथ पहुंचा, युवक पर की फायरिंग

इसके बाद मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सचिन दो-तीन साथियों के साथ थार जीप में सवार होकर दोबारा दुकान पर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए महेन्द्र को बाहर बुलाया। महेन्द्र के बाहर आते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए महेन्द्र ने दुकान का गेट बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दो और फायर किए और थार जीप से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, आरोपियों की तलाश जारी

फायरिंग की सूचना मिलने पर नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई, लेकिन शुरुआती कार्रवाई में आरोपियों का पता नहीं चल सका। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image