Friday, July 31, 2026
HomeLatest Newsजयपुर के सुबोध कॉलेज में टला बड़ा हादसा, बेसमेंट में लगी आग,...

जयपुर के सुबोध कॉलेज में टला बड़ा हादसा, बेसमेंट में लगी आग, 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक

Subodh College Fire Jaipur: जयपुर के रामबाग स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जल गईं। दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

Subodh College Fire Jaipur: राजधानी जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई. जिसके चलते पार्किंग में खड़ी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. समय रहते दमकल कर्मियों ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटाकर बड़े नुकसान को टाल दिया. यह घटना रामबाग सर्किल स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट पार्किंग में सुबह करीब 8:45 बजे हुई.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फायर ऑफिसर सीता ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी. स्कूटी से निकली चिंगारियों ने कुछ ही देर में पास में खड़ी दो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते तीनों स्कूटी आग की लपटों में घिर गईं, जिससे बेसमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

20 मिनट में पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही 22 गोदाम फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया, ताकि आग और न फैल सके. करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. हालांकि, तब तक तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थीं.

बेसमेंट में भरा धुआं

फायर वूमन सीता ने बताया कि आग लगने के बाद बेसमेंट में काफी धुआं भर गया था. साथ ही, आसपास खड़ी गाड़ियों को हटाने में समय लगने के कारण आग बुझाने के अभियान में भी अतिरिक्त समय लगा. फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में गिरा, सिर्फ 1 वोट से पलटा खेल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image