Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में बैंक की दीवार पर लिखे पाक और खालिस्तान समर्थित नारे,विधायक...

जयपुर में बैंक की दीवार पर लिखे पाक और खालिस्तान समर्थित नारे,विधायक बालमुकुंदाचार्य ने की पुलिस से शिकायत

जयपुर शहर के चौड़ा रास्ता पर SBI बैंक की दीवार पर कई जगह पाकिस्तान समर्थित नारे लिखे देखे गए. जिसको लेकर हवामहल से BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य ने आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस को इसकी शिकायत भी की है.पूरे घटनाक्रम पर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा-इन नारों को देखकर मन बहुत व्यथित है. विधायक ने इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

जानकारी के मुताबिक, विधायक बालमुकुंदाचार्य किसी काम के लिए वहां से गुजर रहे थे,कि तभी उन्होंने दीवार पर लिखे नारों को देखा.जिसको लेकर विधायक ने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत की.दीवारों पर 4 से 5 जगह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पंजाब मुक्त’ के नारे लिखे गए.विधायक ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की.जिसके बाद पुलिस ने बैंक के पास लगे CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

‘जल्द दोषियों का चेहरा सामने होगा’

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि इस पूरे मामले में जल्द दोषियों का चेहरा सामने होगा. चौड़ा रास्ता के इलाके में चप्पे-चप्पे पर CCTV लगे हुए हैं. ऐसे में सघन जांच में जल्द से जल्द इस तरह की हरकत करने वालों की चेहरे सामने होंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image