जयपुर। नगर निगम चुनावों में दोपहर 3 बजे तक 48.89 फीसदी मतदान हो गया। सुबह जहां मतदान की रफ्तार धीरे थी वहीं दोपहर में मतदान ने थोडी रफ्तार पकड़ी। जयपुर के 150 वार्डों में शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
बता दें कि इससे पहले दूसरे चरण के 147 नगरीय निकायों में मतदान के तहर दोपहर 1 बजे तक 55 फीसदी के करीब मतदान का आंकड़ा पहुंच गया था. सबसे ज्यादा मतदान बड़ौदामेव 75.13% में रहा। बाप नगर पालिका (फलोदी) में 73.78%, धोरीमन्ना 69.56%, गोलूवाला 70.95% मतदान हुआ।
वहीं उदयपुर नगर निगम- 12.06%, कुशलगढ़ नगर पालिका- 13.95%, कोटा नगर निगम- 14.55%, अजमेर नगर निगम- 14.58%, जयपुर नगर निगम- 16.23%, दौसा नगर परिषद- 17.35%, सिरोही नगर परिषद- 18.85%, पाली नगर निगम- 19.14%,जोधपुर नगर निगम- 19.96% हुआ है, जो सबसे कम रहा।



