Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsJaipur News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म...

Jaipur News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की कार्यकर्ता सुनवाई, मौके पर ही अधिकारी को मिलाया फोन

Jaipur: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कार्यकर्ता जनसुनवाई की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समस्याएं लेकर पहुंचे। एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कार्यकर्ता सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री बेढ़म ने एक परिवादी की शिकायत पर मौके पर ही संबंधित अधिकारी को फोन किया और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और समस्या के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए.

पार्टी पदाधिकारी भी कर रहे समस्याओं के समाधान के प्रयास

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि केवल मंत्री ही नहीं, बल्कि पार्टी के पदाधिकारी भी लगातार परिवादियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहे हैं.

मंत्री बेढ़म ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान अपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्टर- मनीष कुमार शर्मा

ये भी पढ़ें: Jaipur wildlife tourism: पिंकसिटी की नई पहचान…वाइल्डलाइफ टूरिज्म, 2025 में करीब 7 लाख टूरिस्ट ने की जंगल सफारी



Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular