Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर, गैर हिंदुओं की एंट्री...

जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर, गैर हिंदुओं की एंट्री पर चेतावनी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नवरात्रि के साथ गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच शहर में गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नवरात्रि के साथ गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच शहर में गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। इन पोस्टरों में गरबा समितियों को चेतावनी देते हुए पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है।

पोस्टर पर लिखा- ‘अंतिम चेतावनी’
शहर के अलग-अलग इलाकों में सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर के नाम से पोस्टर लगाए गए हैं। इन पर लिखा है कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। पोस्टर में गरबा को धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा गया है कि इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

VHP भी उठा चुका है मुद्दा
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश का मुद्दा उठा चुकी है। विहिप के प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल ने गरबा को माता को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम बताते हुए कहा था कि यह केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं है। उन्होंने आयोजकों को प्रवेश के समय आईडी प्रूफ के जरिए लोगों की पहचान करने का सुझाव भी दिया था। इसके अलावा तिलक लगाने और हाथ पर कलावा बांधने जैसी व्यवस्थाओं का विकल्प भी बताया था। विहिप ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) को ज्ञापन सौंपा था।

नवरात्रि के बीच गरबा आयोजन चर्चा में
नवरात्रि के दौरान जयपुर में कई स्थानों पर गरबा महोत्सव आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। ऐसे में पंडालों के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों ने प्रवेश व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image