Wednesday, October 14, 2026
HomeCrime Newsजयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, बोतल में पानी भरने...

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, बोतल में पानी भरने से मना करने पर पीटा

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू के साथ दंडित बंदी सोनू उर्फ बंटी ने कथित तौर पर मारपीट की।

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन बंदी कमलेश उर्फ गोलू के साथ दंडित बंदी सोनू उर्फ बंटी ने कथित तौर पर मारपीट की। मामले में 13 अक्टूबर को लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पानी की बोतल भरने से किया इनकार, तो की मारपीट
लालकोठी थाना प्रभारी श्याम सुंदर के अनुसार, कमलेश उर्फ गोलू टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है और फिलहाल जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। कमलेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह जेल में टॉयलेट के पास बैठा था। इसी दौरान सोनू उर्फ बंटी वहां पहुंचा और उससे पानी की बोतल भरकर देने को कहा। कमलेश ने जब बोतल भरने से मना कर दिया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

घटना के बाद कमलेश की शिकायत पर लालकोठी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image