Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest NewsChomu में पत्थरबाजों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त, कई बिल्डिंग...

Chomu में पत्थरबाजों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त, कई बिल्डिंग सील, डिप्टी सीएम बोले-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

Chomu Bulldozer Action: जयपुर के चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की। सड़क सीमा में बने अतिक्रमण ध्वस्त किए गए और 3 कॉम्पलेक्स सील किए गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऑपरेशन क्लीन जारी रहेगा।

Chomu Bulldozer Action: जयपुर के चौमूं में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है. प्रशासन अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. साथ ही 3 कॉम्पलेक्स को सील भी कर दिया. यह कार्रवाई 25 दिसंबर की रात को मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने के विवाद में हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद की गई है. इस घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. अब प्रशासन ने ऑपरेशन क्लीन के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.

कार्रवाई के दौरान एयरगन भी बरामद

चौमूं में जिला प्रशासन की ध्वस्तीकरण अभियान पर SHO प्रदीप शर्मा ने कहा, ‘चौक के बीच में मलबे का एक बड़ा ढेर था और वहां और मलबा डालकर किसी व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा था, तो वहां कोई हथियार नहीं मिला लेकिन एक एयर गन बरामद हुई है. हम पता करेंगे कि यह किसकी थी. दो दर्जन से ज़्यादा अतिक्रमण हटाए गए हैं और यह कार्रवाई नगर परिषद ने की है.”

कार्रवाई से पहले 3 बार दिए थे नोटिस

जानकारी के अनुसार, बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रशासन ने 24 अवैध निर्माणों को 3 बार नोटिस जारी कर 31 दिसंबर तक की समय-सीमा दी थी, लेकिन उसके बावजूद अतिक्रम नहीं हटाए गए. इसके बाद नगर परिषद ने सड़क सीमा में अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई की.कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप भी लगाया. महिलाओं ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल ने महिलाओं को हटा दिया और कार्रवाई जारी रखी. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई दंगाइयों और पत्थरबाजों को सख्त संदेश देने के लिए की जा रही है.

‘राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सुशासन से समझौता नहीं होगा’

चौमूं में अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख़्त संदेश! चौमूं में उपद्रव फैलाकर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा की गई बुलडोज़र कार्यवाही यह स्पष्ट करती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. राजस्थान में शांति, सुरक्षा और सुशासन से समझौता नहीं होगा. उपद्रव, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल व कठोर कार्रवाई सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है.

ये भी पढ़ें: Indore दूषित जल त्रासदी में 6 साल के मासूम की मौत, परिजनों का मुआवजा लेने से इनकार, नानी बोली- ‘पैसा बच्चे से बढ़कर थोड़े ही है’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image