Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बुधवार को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं. सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत के सामने अपना पक्ष रखते हुए खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताया. सुनवाई खत्म होने के बाद जैकलीन बिना मीडिया से बातचीत किए अदालत परिसर से रवाना हो गईं.
#WATCH | Bollywood actor Jacqueline Fernandez appeared before the Patiala House Court in connection with a Rs 200 crore money laundering case. pic.twitter.com/Riquu7vMiy
— ANI (@ANI) June 3, 2026
क्या है पूरा मामला?
यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर दिल्ली की रोहिणी जेल में रहते हुए करोड़ों रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है. जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से लगभग 200 करोड़ रुपये की उगाही की थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि इस कथित अवैध धन का एक हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया गया. एजेंसी के मुताबिक, सुकेश ने अभिनेत्री को महंगी कारें, लग्जरी बैग, महंगे कपड़े, आभूषण और कई कीमती पालतू जानवर उपहार में दिए थे.
ED की चार्जशीट में आरोपी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी के रूप में नामित किया है. जांच एजेंसी का दावा है कि अभिनेत्री को सुकेश की आपराधिक गतिविधियों और धन के स्रोत के बारे में जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे महंगे उपहार स्वीकार किए.

जैकलीन का पक्ष
वहीं, जैकलीन की कानूनी टीम लगातार यह दलील देती रही है कि एक्ट्रेस स्वयं इस कथित धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं. उनके वकीलों का कहना है कि जैकलीन ने सुकेश को एक सफल व्यवसायी समझकर उससे संपर्क रखा था और उन्हें उसके कथित आपराधिक नेटवर्क या अवैध गतिविधियों की जानकारी नहीं थी.
वायरल हुई थीं निजी तस्वीरें
जांच के दौरान सुकेश और जैकलीन की कई निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिन्होंने इस मामले को और अधिक चर्चित बना दिया था. फिलहाल अदालत आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह तय कर रही है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी.
#WATCH | Delhi: Sukesh Chandrasekhar brought to Patiala House Court for formal framing of charges in Rs. 200 crore money laundering and extortion case. pic.twitter.com/Hx6uxGWxKQ
— ANI (@ANI) June 3, 2026
ये भी पढ़ें: डीके शिव कुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम, जानें कौन-कौन बना मंत्री



