Wednesday, June 3, 2026
HomeLatest Newsडीके शिव कुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जी...

डीके शिव कुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम, जानें कौन-कौन बना मंत्री

DK Shivakumar Takes Oath: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। शिवकुमार के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

DK Shivakumar Takes Oath: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बेंगलुरु के लोक भवन में हुए शपथ समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ 13 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जी परमेश्वर ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता मौजूद रहे.

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें सतीश जारकीहोली, के. एच. मुनियप्पा, प्रियांक खरगे, कृष्णा बायरे गौड़ा, यू टी खादर, यतींद्र सिद्धरमैया, एम बी पाटिल, के जे जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, शरण प्रकाश पाटिल, ईश्वर खांद्रे और बिरथी सुरेश शामिल हैं.

आखिर साकार हुआ DK का सपना

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डी.के. शिवकुमार का वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया. शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच काफी समय तक चली खींचतान का अंत पिछले सप्ताह सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ हुआ.

सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके इस कदम से दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए यह पद ग्रहण करने का रास्ता साफ हुआ.

ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया, ऋतब्रत बनर्जी को चुना विधायक दल का नेता


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image