Iran US War: ईरान और अमेरिका में शांति को लेकर जारी बातचीत के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. इस घटना की पुष्टि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने की है, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूतावास के अधिकारी पीड़ित परिवार के लगातार संपर्क में बने हुए हैं.
Destruction at Kuwait International Airport
— Ashish rai (@journorai) June 3, 2026
आज ईरान की इस्लामिक सरकार द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी तबाही देखने को मिली, जिसमें कई नागरिक घायल हो गए।
आलोचकों का आरोप है कि एक ओर शांति वार्ता की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नागरिक… pic.twitter.com/Cbm28QnxPC
भारतीय दूतावास मामले पर करीबी नजर बनाए हुए
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा पर जारी बयान में मृतक भारतीय नागरिक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. दूतावास ने कहा कि वह मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और मृतक के परिजनों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है. दूतावास ने कुवैत में मौजूद भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए सतर्कता संबंधी सलाह जारी की है.

हवाई अड्डे पर हुआ था हमला
कुवैती अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को हुए हमले में कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘टर्मिनल वन’ को निशाना बनाया गया. हमले के कारण जानमाल का नुकसान हुआ और हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों को भी क्षति पहुंची. घटना के बाद कुवैत सरकार ने एहतियात के तौर पर हवाई यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. कुवैत नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने सरकारी समाचार एजेंसी के माध्यम से इसकी जानकारी दी.
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो ने कहा है कि कुवैत में एयरस्पेस बंद होने की वजह से, कुवैत से आने-जाने वाली हमारी फ़्लाइट 4 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक रोक दी गई हैं. हम समझते हैं कि इससे आपके ट्रैवल प्लान पर क्या असर पड़ सकता है और हमें इस परेशानी के लिए खेद है. कृपया भरोसा रखें कि यह सावधानी का कदम हमारे कस्टमर्स और क्रू की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है.
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) June 3, 2026
In view of the ongoing airspace closure in Kuwait, our flight operations to and from Kuwait have been suspended until 1200 hrs on 4 June 2026.
We understand the impact this may cause to your travel plans and sincerely regret the inconvenience. Please be assured…
एयरलाइन ने बताया कि वह क्षेत्रीय हालात पर लगातार नज़र रख रहे हैं. जैसे ही हालात ठीक होंगे और सुरक्षित ऑपरेटिंग कॉरिडोर उपलब्ध होंगे, फ़्लाइट सर्विस फिर से शुरू हो जाएंगी.
इंडिगो ने कस्टर्स को दी सलाह
एयरलाइन ने यात्रिकों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. अगर आपकी फ़्लाइट के किसी भी तरह का बदलाव होता है तो प्रभावित यात्रियों के लिए रीबुकिंग में या पूरा रिफ़ंड का ऑप्शन दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस, खुद को बताया बेगुनाह



