Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsISRO ने एन वक्त पर PROBA-3 की लॉन्चिंग टाली, बताई ये वजह,...

ISRO ने एन वक्त पर PROBA-3 की लॉन्चिंग टाली, बताई ये वजह, जानें अब कब होगी लॉन्चिंग

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ‘प्रोबा-3’ अंतरिक्षयान में पाई गई एक गड़बड़ी के कारण PSLV-C59 का प्रक्षेपण गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया. बुधवार को प्रस्तावित प्रक्षेपण से चंद मिनट पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने यह घोषणा की. अंतरिक्ष एजेंसी ने मूल रूप से बुधवार को शाम 4 बजकर 8 मिनट पर यहां अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण की योजना बनाई थी.

अब इस तारीख को होगा प्रक्षेपण

एजेंसी ने प्रस्तावित प्रक्षेपण से चंद मिनट पहले एक बयान में कहा, ‘प्रोबा-3 अंतरिक्षयान में पाई गई गड़बड़ी के कारण पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 का प्रक्षेपण कल (गुरुवार) शाम 4 बजकर 12 मिनट पर पुनर्निर्धारित किया गया है.

2 अंतरिक्षयान एक साथ भरेंगे उड़ान

अपनी तरह की दुनिया की पहली पहल के तहत ‘प्रोबा-3’ में 2 उपग्रह शामिल हैं, जिसमें 2 अंतरिक्षयान एक साथ उड़ान भरेंगे, जो सूर्य के बाहरी वायुमंडल का अध्ययन करेंगे. इसरो की वाणिज्यिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से यह ऑर्डर मिला है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image