Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsDelhi Metro का केबल काट कर ले गए चोर, धीमी गति से...

Delhi Metro का केबल काट कर ले गए चोर, धीमी गति से हो रहा ट्रेन का संचालन, इस रूट पर सफर करने वालों को होगी परेशानी

नई दिल्ली, दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ‘केबल’ चोरी होने के कारण गुरुवार को सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा.

ब्लू लाइन द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि प्रभावित खंड पर दिन के दौरान ट्रेन का परिचालन धीमी गति से होगा और सेवाओं में कुछ देरी होगी. मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है.

DMRC ने कही ये बात

DMRC ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी हो जाने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हुई है. असुविधा के लिए खेद है. मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी से उत्पन्न हुई समस्या से रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही निपटा जाएगा और दिन में प्रभावित खंड पर ट्रेन सीमित गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में कुछ देरी होगी.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image