Friday, June 19, 2026
HomeLatest Newsमान नहीं रहा इजराइल, ईरान अमेरिकी शांति समझौते के बावजूद लेबनान पर...

मान नहीं रहा इजराइल, ईरान अमेरिकी शांति समझौते के बावजूद लेबनान पर किया बड़ा हमला, 18 की मौत

Israel Attack On Lebanon : अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हुआ। इजराइल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें 18 लोगों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाने और हिजबुल्लाह के ठिकाने नष्ट करने का दावा किया।

Israel Attack On Lebanon : ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन समझौते के अगले ही दिन लेबनान पर हमला हुआ है. इजराइल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. इससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.

लेबनान के 80 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

इजराइली सेना (IDF) का दावा है कि उसने पिछले 24 घंटों के दौरान लेबनान में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया. सेना के अनुसार, इन हमलों में हिजबुल्लाह के कई ठिकाने नष्ट किए गए और उसके कई लड़ाके मारे गए. इजराइल का कहना है कि यह कार्रवाई उसके सैनिकों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है.

लेबनान के हमले में 4 इजराइली सैनिक मारे गए थे

इससे पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के हमले में 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई थी. इसके बाद इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि लेबनान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

नेतन्याहू ने पहले ही दिए थे कार्रवाई जारी रहने के संकेत

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते में लेबनान में संघर्ष कम करने और वहां की संप्रभुता का सम्मान करने की बात भी शामिल थी. हालांकि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही संकेत दे चुके थे कि उनकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी और सुरक्षा कारणों से कार्रवाई जारी रखेगी.

अमेरिका-ईरान वार्ता भी स्थगित

इस बीच स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता भी स्थगित हो गई है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबनान में बढ़ती हिंसा और इजराइली हमले इसकी वजह हो सकते हैं. ईरान पहले ही कह चुका है कि क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लेबनान में सैन्य कार्रवाई रुकना जरूरी है। यदि लेबनान में संघर्ष जारी रहा तो हाल ही में हुए ईरान-अमेरिका समझौते पर भी असर पड़ सकता है और क्षेत्र में स्थिरता की कोशिशों को झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें: SI भर्ती 2025 का परिणाम जारी, 20,045 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image