Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUS Attacks Iran: परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों पर ईरान की चेतावनी,...

US Attacks Iran: परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों पर ईरान की चेतावनी, कहा-‘तेहरान के पास पलटवार करने के सभी विकल्प मौजूद’

America Strikes Iran: अमेरिका द्वारा ईरान के इस्फहान, फोर्दो और नतांज स्थित परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने चेतावनी दी है कि इन हमलों के "दूरगामी परिणाम" होंगे और तेहरान के पास पलटवार करने के "सभी विकल्प मौजूद" हैं।

America Strikes Iran: ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद जंग और भीषण हो सकती है. इस बीच अमेरिकी हमलों पर ईरान के शीर्ष राजनयिक ने रविवार को चेतावनी दी कि देश के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे और तेहरान के पास पलटवार करने के सभी विकल्प मौजूद हैं. विदेश मंत्री अब्बास अरागची इस्फहान, फोर्दो और नतांज पर अमेरिकी हमलों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले शीर्ष अधिकारी हैं.

अरागची ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज सुबह की घटनाएं बहुत ही भयानक हैं और इनके दूरगामी परिणाम होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर और आत्मरक्षा के लिए वैध कदम की अनुमति देने संबंधी इसके प्रावधानों के अनुरूप ईरान के पास अपनी संप्रभुता, हितों और लोगों की रक्षा के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं.’

बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी हमले का किया स्वागत

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों का इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वागत किया. उन्होंने कहा- ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा. अमेरिका ने वह कर दिखाया है जो कोई अन्य देश नहीं कर सका. “राष्ट्रपति ट्रम्प और मैं अक्सर कहते हैं ‘शक्ति के माध्यम से शांति।’ पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है. और आज रात डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया.’

संयुक्त राष्ट्र ने की हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका द्वारा ईराने के परमाणु ठिकानों पर किए हमलों को लेकर कहा है कि वह ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका के बम हमलों से बेहद चिंतित हैं. इस बात का जोखिम है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है जिसके नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘इस जोखिम भरे वक्त में यह अहम है कि हम अराजकता के चक्र से बचें.’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव मुद्दे के कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया.’

इसे भी पढ़ें: US Attack Iran: इजरायल ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री, 3 परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना, ईरान बोला-‘आपने शुरू किया, इसका अंत हम करेंगे’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular