Saturday, July 11, 2026
HomeLatest Newsपिता अयातुल्ला खामेनेई की मौत का बदला लेने की मोजतबा ने खाई...

पिता अयातुल्ला खामेनेई की मौत का बदला लेने की मोजतबा ने खाई कसम

Iran US War: ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया. उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बदला लेना केवल एक नारा नहीं, बल्कि बहुत जरूरी है.” उन्होंने यह भी कहा कि यह संकल्प किसी एक व्यक्ति के पद पर रहने या न रहने पर निर्भर नहीं करता.

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ को बताया ऐतिहासिक

मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में ईरान और इराक में अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भारी भीड़ की सराहना की .उन्होंने इसे “ऐतिहासिक, दुश्मनों की कमर तोड़ने वाला और अभूतपूर्व जनसमर्थन” बताया. उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब देश की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है.

“शहीदों के खून का बदला जरूर लिया जाएगा”

नए सर्वोच्च नेता ने कहा, “हम अपने शहीद नेता और हालिया संघर्षों में जान गंवाने वाले सभी शहीदों के पवित्र खून का बदला लेने की कसम खाते हैं.” उन्होंने संकेत दिया कि कथित हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पिता की विचारधारा पर चलने का संकल्प

अपने संबोधन में मोजतबा खामेनेई ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने पिता की विचारधारा और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, “नम आंखों और भारी मन से हम आपको विदाई दे रहे हैं, लेकिन आपके दिखाए रास्ते पर मजबूती से चलते रहेंगे. किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटेंगे.”

ये भी पढ़ें: CM भजनलाल शर्मा ने केकड़ी को दी करोड़ों की सौगात, बोले-डबल इंजन सरकार धरातल पर विकास कर रही


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image