US Iran Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि यह कदम तेहरान के आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे नेतृत्व को 7 सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एकीकृत प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है. यह घोषणा 8 अप्रैल को घोषित 2 सप्ताह के सीजफायर के समाप्त होने के कुछ ही घंटों पहले की गई.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा टली
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई, जहां उनकी ईरानी प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता प्रस्तावित थी. हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका ईरान पर अपने हमले को तब तक रोकेगा, जब तक उसके नेता और प्रतिनिधि समेकित प्रस्ताव तैयार नहीं कर लेते.उन्होंने कहा कि ईरान के बंदरगाहों पर आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी.
‘पाकिस्तान के अनुरोध पर बढ़ाया सीजफायर’
ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘इस तथ्य के आधार पर कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपने हमले को तब तक रोकें, जब तक उसके नेता और प्रतिनिधि समेकित प्रस्ताव तैयार नहीं कर लेते.”इसलिए अपनी सेना को नाकेबंदी जारी रखने तथा अन्य सभी मामलों में पूरी तरह तैयार और सक्षम रहने का निर्देश दिया है.

ईरान का सीजफायर एक्सटेंशन को मानने से इनकार
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर एक्सटेंशन को मानने से इनकार. ईरानी संसद स्पीकर के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने ट्रंप के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि ‘ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन कोई मायने नहीं रखता. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हारने वाले शर्तें नहीं थोप सकते.” यह बयान साफ दिखाता है कि ईरान बिलकुल भी झुकने को तैयार नहीं है.
सीजफायर एक्सटेंशन के लिए पाकिस्तान ने जताया आभार
दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर ट्रंप का आभार जताया और उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष व्यापक शांति समझौते तक पहुंचेंगे. शरीफ ने कहा ‘मैं व्यक्तिगत रूप से और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ने देने के लिए युद्धविराम बढ़ाने के हमारे अनुरोध को स्वीकार किया.’ साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान पर जताए गए विश्वास और भरोसे के साथ वह बातचीत से संघर्ष के समाधान के लिए गंभीर प्रयास जारी रखेगा.’
On my personal behalf and on behalf of Field Marshal Syed Asim Munir, I sincerely thank President Trump for graciously accepting our request to extend the ceasefire to allow ongoing diplomatic efforts to take their course.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) April 21, 2026
With the trust and confidence reposed in, Pakistan…
शरीफ ने आगे कहा, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करना जारी रखेंगे और इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के दूसरे दौर के दौरान संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक व्यापक ‘शांति समझौते’ पर पहुंचने में सक्षम होंगे.’



