Friday, November 6, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIPL 2025 New Schedule: आईपीएल का नया शेड्यूल जारी, अब 6 वेन्यू...

IPL 2025 New Schedule: आईपीएल का नया शेड्यूल जारी, अब 6 वेन्यू पर होंगे बचे हुए 17 मुकाबले, 3 जून को खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025 New Schedule: बीसीसीआई ने घोषणा की है कि IPL 2025 का सीजन 17 मई से दोबारा शुरू होगा, और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे और संशोधित कार्यक्रम में 2 ‘डबल-हेडर’ शामिल हैं जो 2 रविवार को खेले जाएंगे.

IPL 2025 New Schedule: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से 6 स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल 3 जून को होगा.

भारत पाक तनाव के चलते रोका गया था IPL

8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद IPL को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था.

IPL ने बयान में कही ये बात

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘BCCI को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है.’

17 मई को बेंगलुरू और कोलकाता के बीच मैच

लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार लीग मैचों के लिए 6 स्थान बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे. प्लेऑफ मैचों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी. 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे और संशोधित कार्यक्रम में 2 ‘डबल-हेडर’ शामिल हैं जो 2 रविवार को खेले जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image