Saturday, August 22, 2026
HomeLatest Newsगोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान टेल जमीन से...

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान टेल जमीन से टकराया, पायलट ने किया गो-अराउंड

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली से आ रही फ्लाइट 6E 2381 की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। पायलट ने तुरंत गो-अराउंड करते हुए विमान को दोबारा हवा में ले लिया। ATC क्लियरेंस के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में क्रू समेत 178 लोग सवार थे। जांच में APU के पास खरोंच के निशान मिले, जिसके बाद विमान को तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए सेवा से हटा दिया गया।

गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 19 अगस्त को इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2381 लैंडिंग के वक्त विमान का पिछला हिस्सा यानी टेल रनवे से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को दोबारा हवा में ले जाकर गो-अराउंड किया।विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 178 लोग सवार थे। कुछ देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC से क्लियरेंस मिलने पर विमान की दोबारा सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

नियमित जांच में मिले टेल पर निशान

लैंडिंग के बाद विमान की नियमित जांच की गई। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में ऑक्जिलरी पावर यूनिट यानी APU के पास खरोंच के निशान मिले। इसके बाद विमान को अस्थायी तौर पर सेवा से हटा दिया गया।फिलहाल विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को गो-अराउंड करने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।इस घटना का असर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी इंडिगो फ्लाइट 6E-5013 पर भी पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार के मुताबिक, फ्लाइट करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई।देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट व जरूरी काम प्रभावित हुए।

क्या होता है Go-Around?

गो-अराउंड विमानन में इस्तेमाल होने वाली एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है। इसमें विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ चुका होता है, लेकिन किसी कारण से पायलट रनवे पर उतरने के बजाय विमान को फिर से हवा में ले जाता है और परिस्थितियां अनुकूल होने पर दोबारा लैंडिंग करता है।यह प्रक्रिया यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जाती है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image