Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम...

IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना निकली अफवाह,टॉयलेट में मिला था बम लिखा टिशू पेपर

नई दिल्ली,दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान में बम होने की मंगलवार सुबह मिली धमकी अफवाह साबित हुई.अधिकारियों ने बताया कि बम होने की धमकी मिलने के बाद प्राधिकारियों ने विमान में सवार चालक दल के सभी कर्मियों एवं 176 यात्रियों को बाहर निकालकर तलाशी अभियान शुरू किया गया,जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

खिड़की से कूदने लगे थे यात्री

इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 दिल्ली से वाराणसी जा रही थी.तभी फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली.क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची.सभी यात्रियों को विमान के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया.इस बीच कुछ यात्री घबरा गए,वे विमान से नीचे कूदने लगे.कुछ खिड़की से भी बाहर निकलने की जद्दोजहद करते नजर आए.

बम लिखी पर्ची मिलने से मचा हड़कंप

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,’वाराणसी जाने वाली ‘इंडिगो’ की एक उड़ान के शौचालय में एक कागज मिलने की सूचना प्राप्त हुई.कागज पर लिखा था-‘साढ़े पांच बजे बम’,अधिकारी ने बताया कि विमान की गहन तलाशी ली गई.उन्होंने कहा,’कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.बम होने की धमकी अफवाह निकली. आगे की जांच जारी है.’

विमान की ली गई तलाशी

अधिकारियों ने बताया कि जब ‘इंडिगो’ की उड़ान संख्या 6E2211 को रवाना करने की तैयारी की जा रही थी तभी विमान चालक को एक शौचालय में कागज का एक टुकड़ा मिला जिस पर बम होने की धमकी लिखी थी.उन्होंने बताया कि विमान को एक सुनसान हिस्से में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image