Wednesday, May 6, 2026
HomeLatest Newsजापान में भारत की राजदूत ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात,...

जापान में भारत की राजदूत ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, राजस्थान-जापान निवेश और पर्यटन सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर में भजनलाल शर्मा ने नगमा एम मलिक से मुलाकात कर राजस्थान-जापान सहयोग पर चर्चा की। बातचीत में निवेश, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों और औद्योगिक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए जापानी निवेशकों को आकर्षित करने की बात कही।

Rajasthan Japan Relations : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से जापान में भारत की राजूदत नगमा एम मलिक (Nagma M. Malik) ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान और जापान के बीच निवेश, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाला राज्य है, जहां निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। उन्होंने सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों की जानकारी देते हुए जापानी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया।

राजदूत नगमा मलिक ने भी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और औद्योगिक संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने भविष्य में जापानी निवेश और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रयासों का भरोसा जताया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular