Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategorySportsभारतीय हाकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हरा...

भारतीय हाकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हरा चौथी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार वापसी करके शनिवार को यहां मलेशिया को 4-3 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता और हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया।

भारत तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट तक 1-3 से पीछे चल रहा था लेकिन इसके बाद उसने आखिरी 16 मिनट में मैच का पासा पलटने में देर नहीं लगाई। भारत ने पहले 30 सेकंड के अंदर दो गोल किए और फिर आखिरी क्वार्टर में निर्णायक बढ़त हासिल की। भारत का यह चौथा खिताब है और उसने पाकिस्तान (तीन खिताब) को पीछे छोड़ा।

भारत के लिए जुगराज सिंह (नौवें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें), गुरजंत सिंह (45वें) और आकाशदीप सिंह (56वें) ने जबकि  मलेशिया की तरफ से अबू कमाल अजराई (14वें),  रहीम राजी (18वें) और मोहम्मद अमीनुदीन (28वें)  ने गोल किए। मलेशिया ने खेल शुरू होते हैं दबाव बनाने की रणनीति अपनाई तथा उसके स्टार खिलाड़ी अजराई ने पहले मिनट में ही भारतीय गोल में सेंध लगाने की नाकाम कोशिश की। भारतीय टीम ने हालांकि जल्द ही अपनी लय पकड़ी और आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे जुगराज ने ताकतवर ड्रैग फ्लिक से गोल में बदला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह उस समय मैदान में नहीं थे लेकिन जुगराज ने उनकी कमी नहीं खलने दी।

जापान ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

जापान ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए शनिवार को यहां गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से पराजित करके एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ( एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। जापान की तरफ सेरयोमा ओका (तीसरे), रयोसी काटो (नौवें), केंटारो फुकुदा (28वें), शोता यामादा (53वें) और केन नागायोशी (58वें) ने गोल दागे जबकि कोरिया के लिए जोंगह्युन जांग (15वें और 33वें) और चेओलियन पार्क (26वें) ने गोल किए। तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में जापान ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और पहले नौ मिनट में दो गोल करके अपना दबदबा बना दिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular