Saturday, May 30, 2026
HomeLatest Newsयशस्वी और शफाली की बढ़ीं मुश्किलें, डोप टेस्ट के दौरान नहीं मिले...

यशस्वी और शफाली की बढ़ीं मुश्किलें, डोप टेस्ट के दौरान नहीं मिले मौजूद, नाडा ने बीसीसीआई और आईसीसी को दी अपडेट

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शैफाली वर्मा को निर्धारित डोप परीक्षण के दौरान उपलब्ध नहीं रहने पर नाडा ने नोटिस जारी किया है। दोनों खिलाड़ी नाडा के आरटीपी पूल का हिस्सा हैं, जहां खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन साझा करनी होती है। बीसीसीआई ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। नियमों के अनुसार तीन बार डोप टेस्ट मिस करना एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है, जिससे निलंबन का खतरा भी बढ़ सकता है।

NADA Doping Test News : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफ़ाली वर्मा को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। दोनों खिलाड़ियों पर पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप है।

यशस्वी और शेफाली रहे अनुपस्थित

सूत्रों के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी नाडा के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) का हिस्सा थे। आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों के लिए अपने ठिकाने की जानकारी साझा करना और तय समय पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना अनिवार्य होता है। लेकिन यशस्वी और शेफाली कथित तौर पर निर्धारित समय पर परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट वजह भी नहीं बताई।

एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया कि नाडा ने दोनों खिलाड़ियों को आधिकारिक नोटिस भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भी दे दी गई है। हालांकि, नाडा ने गोपनीयता का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड को नाडा की ओर से छूटे हुए डोप परीक्षण की जानकारी मिली है। अधिकारी के मुताबिक, बोर्ड इस बात की जांच करेगा कि आखिर यह चूक कैसे हुई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बीसीसीआई सूत्र ने यह भी कहा कि क्रिकेट अब 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों और बोर्ड दोनों के लिए सभी एंटी-डोपिंग प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी हो गया है। फिलहाल यशस्वी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि शेफाली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं। नियमों के मुताबिक, यदि कोई खिलाड़ी तीन बार डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहता, तो इसे एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है और खिलाड़ी पर निलंबन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। इस समय नाडा की आरटीपी सूची में कुल 348 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 13 भारतीय क्रिकेटर भी मौजूद हैं। इस सूची में शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और तिलक वर्मा और तिलक वर्मा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image