Monday, November 2, 2026
HomeIndiaPahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और बड़ा प्रहार,...

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और बड़ा प्रहार, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, जानें कब तक छोड़ना होगा भारत

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। सभी मौजूदा वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।

Pahalgam attack: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस्लामाबाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे.

भारत ने जारी की एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए. इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने का परामर्श दिया और पाकिस्तान में मौजूद लोगों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी.

पहलगाम अटैक के बाद भारत के कड़े फैसले

बता दें कि पहलगाम में नृशंस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई थी, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति भारत के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया तथा सुरक्षा बलों को ‘‘उच्च सतर्कता’’ बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती, 6 दशक से ज्यादा पुरानी सिंधु जल संधि स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले किए थे.

इसे भी पढ़ें: Meta Ray-Ban Smart Glasses भारत में जल्द होगा उपलब्ध, बिना फोन को टच किए भेज सकेंगे मैसेज, लाइव ट्रांसलेशन के साथ कई धांसू फीचर्स

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image