Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIran-Israel War: इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच भारत का आया बयान,जानें...

Iran-Israel War: इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच भारत का आया बयान,जानें पहली प्रतिक्रिया में क्या कहा ?

नई दिल्ली, भारत ने रविवार को कहा कि वह इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अत्यंत चिंतित है.भारत ने साथ ही तनाव कम किये जाने की अपील की.ईरान ने 1 अप्रैल को दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजराइली हवाई हमले के जवाब में इजराइल पर सैंकड़ों ड्रोन और मिसाइल दागीं हैं.

विदेश मंत्रालय ने बयान में क्या कहा ?

विदेश मंत्रालय ने कहा,”हम इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं.इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है.मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,”हम तनाव को तत्काल कम किये जाने, संयम बरतने, हिंसा से परहेज किये जाने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह करते हैं.”

‘भारत हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात पर करीब से नजर रखे हुए है.मंत्रालय ने कहा,”क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं.यह जरूरी है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular